फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोबाइल की दुकान से 1140 गोली नशे की दवा बरामद

Sat, 14 Dec 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। एसएसबी 66वीं वाहिनी और हरिवशंपुर चौकी की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम एक मोबाइल की दुकान में छापा मारकर 1140 गोली नशे की दवा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

एसएसबी और हरिवशंपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली की नेपाल सीमा के करीब ठोठरी बाजार में एक व्यक्ति के मोबाइल की दुकान में नशे की दवाओं की बिक्री की जाती है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए हरिवंशपुर चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने दुकानदार से पूछताछ करने लगे तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद टीम दुकान की तलाशी लेने लगी तो दुकानदार ने दुकान में कुछ दवाइयां रखने की बात कबूल किया। जब दवाओं को बाहर निकलवाया तो मौके से 1140 गोली नशे की दवा बरामद हुई। आरोपी की पहचान नवनीत पांडेय मुड़िला कटाई के रूप में हुई। टीम में सहायक कमांडेंट कार्तिकेयन, शैलेन्द्र यादव, मिथुन कुमार, मोहनदास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें