सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध 113 महाविद्यालयों ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म अपलोड नहीं कराया है, जबकि विश्वविद्यालय ने पांच दिसंबर से ही परीक्षा शुरू कराने की घोषणा की है। इस कारण परीक्षा टलने की नौबत आ गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिले के लगभग 282 महाविद्यालयों में पांच दिसंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा फार्म भरने के अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित होने के बाद भी महाविद्यालय कोई भी रूचि नहीं ले रही है। इससे विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के खिलाफ चेतावनी नोटिस जारी की गई है।
विश्वविद्यालय ने 113 महाविद्यालयों को सूचना जारी करते हुए कहा कि स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर तक पुराने पद्धति (पुराने पोर्टल) से पूरित करने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। लेकिन ,113 ऐसे महाविद्यालय है (सूची संलग्न) जो 20 नवंबर तक एक भी फार्म नहीं भरे है। ऐसे छात्रों एवं महाविद्यालयों को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षा फार्म दिनांक 26 नवंबर तक भरकर शुल्क निर्धारित तिथि तक जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व छात्र एवं महाविद्यालयों की होगी।
इसमें बस्ती जिले के 28 महाविद्यालय, महराजगंज जिले के 27 महाविद्यालय, संतकबीरनगर जिले के 30 महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर जिले के 14 महाविद्यालय, श्रावस्ती जिले के चार महाविद्यालय व बलरामपुर जिले के 10 महाविद्यालय शामिल हैं।