फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र में नहीं बदली सरकार तो आनेवाला समय बुरा होगा’

विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर सपा-बसपा गठबंधन की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर रविवार को सपा, बसपा गठबंधन की ओर से जनसभा आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने गठबंधन के पक्ष में समर्थन मांग और भाजपा को समाज को बांटने वाला बताया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि देश की शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम केन्द्र की तानाशाही सरकार रही है। अगर यह सरकार नहीं बदली गई तो आने वाला समय सबके लिए बहुत मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें ऐसी सरकार बनानी है जो देश व संविधान को बचा सकें। हमारी सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से कार्य किया। पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य लिए महत्वपूर्ण है।बसपा के डुमरियागंज के लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने कहा कि मौजूदा सांसद अपना चुनाव गठबंधन से न लड़कर अपने ही दल से लड़ रहे हैं। विगत दिनों उनके द्वारा किए गए रोड शो में पांचों विधायक गायब थे। जो अपने विधायक नहीं संभाल पा रहा है वो जनता को क्या संभालेगा। कार्यक्रम को जोनल कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू, पूर्व विधायक विजय पासवान, लालजी यादव, भगवान दास, लालचंद्र निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, जमील सिद्दिकी, अरशद खुर्शीद, चिनकू यादव, सैयदा खातून, मुरलीधर मिश्र ने भी संबोधित किया।
गोरखपुर की लोकगीत गायिका मालती राव ने लोकगीतों को प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। जिलाध्यक्ष सपा अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा दिनेश चंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष रालोद अब्दुल रहमान खान, सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद, जिलाध्यक्ष मो. मुस्तफा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. इब्राहीम, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शुभांगी द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की सदस्या इन्द्रासना त्रिपाठी, जुबैदा चौधरी, अमजद अली, पीआर आजाद, सागर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें