फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बहाएं

Mon, 11 Mar 2019 10:58 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते श्रीगुरूनानक एकेडमी के बच्चे व अध्यापक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत सोमवार को श्रीगुरुनानक एकेडमी के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल से निकलकर इटवा रोड होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद अध्यापकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से शपथ पत्र भरवाकर जल संरक्षण का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली प्रधानाचार्य परमजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन वाली तख्तियां थीं। इन पर जल ही जीवन है, पानी है अनमोल रतन हम सबको इसका करना है जतन जैसे स्लोगन लिखे गए थे। परमजीत भाटिया ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता आएगी। इस मौके पर प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया, अजीम रिजवी, श्रद्धा मिश्रा, दीपा, साल्वी, सुमन, सारिक, रबिन्दर कौर, आरएन पांडेय, अभय, श्रवण, संगीता, अंकिता, आरुषि, वंदना, सीमा आदि मौजूद रहे।

भविष्य के लिए बचाएं पानी
 छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि पानी के बिना जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। हम सभी को पानी की बचत करनी चाहिए, जिससे कि आने वाली पीढ़ी पानी के लिए न तरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संरक्षण जरूरी
- छात्रा ऐमान मलिक ने कहा कि पेड़-पौधे, मनुष्य और जानवर के लिए पानी अनमोल है। इसके बगैर जीवन संभव नहीं। जल संरक्षण पर खार जोर दिया जाना चाहिए।



होने चाहिए ऐसे कार्यक्रम
- छात्रा साक्षी मिश्रा ने कहा कि अपराजिता अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अच्छी पहल है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।


महत्वपूर्ण जानकारी मिली
- छात्रा मानसी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पानी बचाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें