फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईजी रूड़की ने एसएसबी लखनऊ को हराया

Mon, 11 Mar 2019 10:58 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी। अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की 42वीं जागृति ट्रॉफी के तीन दिवसीय मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कस्टम अधीक्षक सपन कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि राजा योगेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. राकेश प्रताप शाह ने किया। पहला मैच एसएसबी लखनऊ और वीआईजी रुड़की उत्तराखंड के बीच हुआ। इसमें वीआईजी रुड़की उत्तराखंड ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच एसएसबी लखनऊ व वीआईजी रुड़की उत्तराखंड के बीच खेला गया। इसमें रुड़की की टीम ने एसएसबी लखनऊ 25-22 से हराते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। सचिव मो. इब्राहिम ने कहा कि जागृति स्पोर्टिंग क्लब के कई खिलाड़ी देश प्रदेश में नाम रोशन करते आ रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद उर्फ मुन्नू ने भारत, नेपाल के सहयोगियों, दर्शकों का आभार प्रकट किया। मैच शुरू होने से पहले ताइक्वांडो प्रशिक्षक विद्यासागर साहनी ने 11 छात्रों के साथ ताईक्वांडो का कला प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का गुरुमंत्र दिया।
जिम्नास्टिक के बेहतरीन कार्यक्रम के जरिए बढ़नी के रामदास ने वाहवाही बटोरी। रेलवे लाइन के पास आयोजित खेल प्रतियोगिता मे पंजाब जैसा कोई हादसा न हो इसके लिए बढ़नी आरपीएफ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के निर्देशन में एएसआई अवधेश तिवारी, कांस्टेबल मधुसूदन यादव, उपेन्द्र सिंह, लियाकत अली, योगेश सिंह, आकाश चंद आदि मुस्तैद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से करम हुसैन इद्रीशी, ओंकार गुप्त, जावेद शकील, महबूब आलम, लालता चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में उपेन्द्र सिंह व शेषनाथ कुशवाहा रहे। वहीं कमेंटेटर की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर जुग्गी राम राही व अजय प्रताप गुप्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हाशिमपारा व इटवा की टीम विजयी
डुमरियागंज। क्षेत्र के बयारा गांव में चल रहे काजी जलील अब्बासी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को दो मुकाबले हुए। इसमें हाशिमपारा की टीम और की इटवा टीम विजयी रही।
वारसी राइडर्स हाशिमपारा और जगलाल बाल विद्या मंदिर चन्द्रदीप घाट के बीच मैच हुआ। इसमें हाशिमपारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 100 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी चन्द्रदीप घाट की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना सकी। हाशिमपारा ने 11 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम की तरफ से जावेद ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लेकर 29 रन बनाकर मैंन आफ द मैच के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दूसरी पाली का मैच इटवा और बैदौला चौराहा की टीमों के बीच हुआ। इटवा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें धर्मेंद्र अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। जवाब में उतरी बैदौला चौराहा की टीम 7 ओवर में ही महज 121 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच का खिताब धर्मेंद्र को दिया गया। इस दौरान यासिर अब्बासी, उबैदुलबारी, फैय्याज मलिक, महेन्द्र चौधरी, देवानंद पाठक, प्रिंस सिंह, असलम, आकिब, कादिर, सद्दाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें