फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों में जोश भर गई कमल संदेश बाइक रैली

विज्ञापन
BJP - फोटो : BJP
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली भाजपाइयों में जोश भर गई। हर बूथों से 5-5 मोटरसाइकिल सवार पदाधिकारी व कार्यकर्ता बांसी माघ मेला मैदान में पहुंचे। वहीं, जनसभा भी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय पर सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में जिला कारागार के सामने मैदान से भारी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कमल संदेश बाइक रैली का आगाज किया। रैली सनई तिराहा, जोगिया, सूपा बाजार होते हुए बांसी माघ मेला पहुंची। यहां आयोजित सभा लमें शामिल हुए। सदर विधायक श्याम धनी राही ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का भ्रमण करते हुए मुख्यालय से रैली लेकर बांसी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं काजत्था माघ मेला पहुंचा। भाजपा नेता डॉ चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में युवाओं की टोली भी बांसी पहुंची।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक जिला स्तरीय कमल संदेश बाइक यात्रा का शुभारंभ माघ मेला मैदान से कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। मंत्री खुद बुलेट चलाकर यात्रा का शुभारंभ किए। संबोधित करते हुए काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमल बाइक संदेश यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा पूरी बहुमत से बनेगी, जिसका आगाज हो चुका है। विधायक सतीश द्विवेदी, श्याम धनी राही, लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुँवर, जिला विस्तारक संतोष कुशवाहा, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विजय कांत चतुर्वेदी, अजय कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र दूबे ने किया। नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, सभासद मंगल चौरसिया, बजरंगी लाल वर्मा, विनीत सिंह, रामगोपाल अग्रहरि, शैलेन्द्र दूबे, रमेश श्रीवास्तव, शिवसरन चौरसिया, देवेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चतुर्भुजी पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा, भाजपा नेता नंदू गौड़, चिल्हिया मंडल अध्यक्ष शंकर यादव सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय की अगुवाई में रैली निकाली गई। सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, कुश कुमार मोदनवाल, अनिल अग्रहरि, युवा समाजसेवी धनुर्धर प्रताप सिंह, दिनेश दूबे, गोरख सोनू महतों, मनीष पाठक, अमर सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाइक रैली में कार्यकर्ताओं के सिर पर नहीं दिखा हेलमेट
केंद्र व प्रदेश में सत्ता में शामिल भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली में भी बगैर हेलमेट के सवार दिखे। प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में विशेष जागरूकता अभियान के साथ ही इस माह यातायात माह भी चला रहा है। इसके बाद भी इनके माथे से हेलमेट गायब रहा। जबकि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह व सांसद जगदंबिका पाल ने हेलमेट पहनकर समाज को बाइक सवारों को संदेश देने का कार्य किया। इससे सुरक्षा के प्रति आगाह भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें