सिद्धार्थनगर। स्वच्छता मिशन ग्रामीण के तहत जिले में लक्षित इज्जत घर निर्माण में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में पंचायती राज विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत 127 ग्राम पंचायतों का खाता सील कर दिया गया है। वहीं 250 प्रधानों और सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाह व शिथिल ग्राम पंचायतों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिसके अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने 127 ग्राम पंचायतों का खाता सील करने की कार्रवाई की है। इनमें खेसरहा ब्लॉक के चिउटहा, ढढौरा, कोटिया, करमा, डोड़वार भट्ट, महुआ, पेड़ारी बुजुर्ग, कोटिया पांडेय, मिठवल ब्लॉक के धरमपुरवा, भरमा, नदया, डउवाराजा, बनकटा, साड़ी खुर्द, भैसइयां, भटौली, राजभारी, नेतुई, नरही बुजुर्ग, समोगरा, देवरिया, गोहर, दुभरा, पुरैना, फतेपुर, खरिकाखास, बरगदी, मरवटिया चैनुपर, कम्हरिया बुजुर्ग, असनहरा, मलौली, भरथना, खुटहना, कोल्हुई, नेउसा, पथरा बाजार, पाला, जमुनी, मिठवल, विशुनपुर, डुुमरियागंज ब्लॉक के हल्लौर, असनहरा, परसपुर, मिश्रौलिया, लटिया, रसूलपुर, धौरहरा धरमपुर, भालूकोनी जप्ती, जलालपुर, अमनौना पांडेय, अहिरौला, कैथवलिया रेहरा, कठौतिया आलम, अजगरा, परसा, पोखराकाजी, थमडीली, परसा हुसेन, कुशहटा, मलहवार, भावपुर मिस्जिदिया, तेलियाडीह, बढ़नी चाफा, गदरहिया, महोखवा, परसा इमाद, सेमुआडीह, पिपरा रामलाल, थुम्हवा, महुआ खुर्द, वेवा मुस्तहकम, सेेनहटी, बिलवट, सिरसिया, जबजौवा, कंचनपुर, रंगरेजपुर, सेखुई ताज, पेंदा, जोगिया ब्लाक के नगपरा, पिपरहवा, गायघाट, डबरा, पकड़ी, बकरहुआ, सोनौरा, लखनपारा, नगपरी,इटवा ब्लाक के विरवापुर, इमिलिया, मेहदानी, बहुती, खानकोट, सिसवा, पचमोहनी, केसार, बेलहसा पाली, खुनियांव ब्लाक के होरिलापुर, जोकइला, जिगनिहवा, बिडरा, मैना, लोटन ब्लॉक के बस्तिया, एकडेंगवा, परसौना, फुटुक, महथावल, गुजरौलिया, सुसनहा, हरिगांव, खखरा, नौगढ़ ब्लॉक के सिसवा खुर्द, दुर्जनपुर, बढ़नी ब्लॉक के घोरही उर्फ रोइनिया, चरिगंवा, गोल्हौरा मुस्तहकम, रोमनदेई, संसरी, बर्डपुर ब्लॉक के झंगटी, बरगदी, दुल्हा खुर्द, उस्का ब्लॉक के छितरापार, कोल्हुआ द्वितीय, बभनी लगड़ी, बगही, शोहरतगढ़ ब्लाक के कौवा, बांसी ब्लॉक के तारा गुजरौलिया शामिल हैं। डीपीआरओ के मुताबिक 250 ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।