फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि कलश के समक्ष अटल को नमन, श्रद्धाजंलि

Sat, 25 Aug 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर पालिका पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा मुख्यालय पर पहुंची। नपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी की आंखें नम हो गईं। एक साथ भाजपाइयों समेत नागरिकों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सदर ब्लॉक के सभागार में सर्वदलीय सभा में भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर कार्यालय पर शनिवार को 10 बजे अस्थि कलश यात्रा पहुंची। इस दौरान उपस्थित भाजपाई, व्यापारियों, नागरिकों ने पुष्प चढ़ाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि उनके आदर्शों पर हम लोगों को चलने की जरूरत है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते थे। उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। सदर विधायक श्याम धनी राही, इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर व बृज बिहारी मिश्रा समेत दिलीप चतुर्वेदी, श्याम सुंदर मित्तल, सभासद रेशमा जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, राजेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश पांडेय, बुद्धि सागर सिंह, विजय गुप्ता, रमेश पांडेय, राजकुमार सोनी, केएम लाल श्रीवास्तव, राम यश प्रसाद, पंकज जायसवाल, बिंदुमति मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, शेषराम गौड़, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय तेतरी बाजार द्वितीय की प्रधानाध्यापक पूर्णिमा सिंह की अगुवाई में बच्चों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जोगिया में कौशलेंद्र त्रिपाठी, सनई चौराहे पर महेंद्र लोधी, सूपा में राम स्नेही निषाद, बांसी में जगजीवन गौड़, तेलौरा में भूपेश द्विवेदी, बेलौहा में राजदेव चतुर्वेदी की अगुवाई में अस्थि कलश के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया। सदर ब्लॉक में भी सर्वदलीय सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक अस्थि कलश के साथ में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सतीशचंद द्विवेदी, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही व भाजपा के जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, कुंवर अभय प्रताप सिंह, ईश्वर चंद्र दूबे, मंगल चौरसिया, प्रभाशंकर राय, केशभान राय, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, जितेंद्र श्रीवास्तव पुनपुन, जगजीवन गौड़, संजय, रामशरण मौर्य, दीपक मौर्य, राजेश गुप्ता, नंद कुमार वर्मा, रामगोपाल अग्रहरी, अमरनाथ अग्रहरी, रामकरन यादव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, कुबेर बरी, उमेश कश्यप, गजेंद्र मौर्य, सुनील तिवारी, श्रीराम जायसवाल आदि ने अस्थि कलश का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कारवां संतकबीरनगर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें