सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय भीमापार में शुक्रवार को स्कूली छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी। वहीं, एसपी व सदर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को भी छात्राओं ने राखी बांध उनके लंबी उम्र की कामना।
एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट जनार्दन प्रसाद की अगुवाई में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इसमें नगर के रघुवर प्रसाद जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज, सेंट जेविर्स इंटर कॉलेज व नेहरू इंटर कॉलेज नौगढ़ की सौ से अधिक छात्राओं एवं कई अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं से राखी बांधने पर सभी अधिकारी एवं जवान अत्यंत उत्साहित नजर आए। इस दौरान कमांडेंट जनार्दन प्रसाद, राजदेव, सत्यप्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पवन पाठक, अंजू चौहान प्रधानाध्यापिका श्री रघुवर प्रसाद जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स की छात्राओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह को राखी बांधी। वहीं डीएम कुणाल सिल्कू के आवास पर पहुंचकर छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी। इसी क्रम में सदर में थाने में पहुंचकर प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एसआई रिकूं तिवारी, एसआईं जितेंद्र मिश्र, दीवान ऋषिकेष मणि त्रिपाठी सहित 25 पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।