फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Thu, 21 Jun 2018 11:39 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान के तहत खेसरहा में आयोजित चाौपाल में माौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहांस बाजार/खेसरहा। नीति आयोग की ओर से गुरुवार को सोहांस बाजार में ग्राम स्वराज अभियान फेज 2 के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। चौपाल में सांसद जगदंबिका पाल ने लोगों की शिकायत पर विद्युत विभाग, स्वास्थ्य कर्मी व पूर्वांचल बैंक सोहांस बाजार के कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सोहांस के कारोबारी राकेश गुप्ता ने पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा जन-धन योजना के तहत खाता न खोलने की शिकायत की। एक महिला ने बगल में उचहरिया गांव में वर्षों से निर्मित एएनएम सेंटर पर प्रसव की सुविधा न होने की शिकायत की। सांसद ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान समीक्षा नीति आयोग के सदस्य राजेश कुमार साहू, विजय कौशिक, ग्राम प्रधान श्रीशप्रताप, सोनू यादव, बीडीओ उसका संजय श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश चौधरी, सौरभ चतुर्वेदी, दयाराम लोधी, संपूर्णानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

खेसरहा में भी ग्राम स्वराज अभियान फेज 2 के तहत चयनित लगभग 12 गांव में चौपाल लगाकर भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। खेसरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंजरहा, गेंगटा, कुडजा, चोरईताल, पर्रोई, ऐचनी, बनौली, महुई नानकार, गुलरिहा, महुलानी गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। केंद्रीय टीम के सदस्य निदेशक रक्षा मंत्रालय राजेश खन्ना, श्रम मंत्रालय के अनुसचिव अरुण कुमार मिश्रा ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, एपीओ अमित कुमार, ग्राम सचिव दिलीप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सोमन पासवान, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें