फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद मिल गया बिछड़ा पुत्र

Tue, 29 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे कुदरत का करिश्मा कहें या महज संयोग। ग्यारह साल पहले जो बालक परिजनों से बिछड़ गया था, वह 21 वर्ष की अवस्था में वापस आया है। योगी की भूमिका में भिक्षाटन करते यह युवक मंगलवार को गांव पहुंचा तो लोगों ने उसे पहचान लिया। 11 साल बाद बेटे को पाकर मां जहां फूट-फूट कर रोई, वहीं बेटे की भी आंखें छलक आईं।
विज्ञापन

विकासखंड लोटन के ग्राम नेतवर से 11 वर्ष पहले दस साल का बिछड़ा बच्चा अचानक योगी के रूप में भिछाटन करते हुए अपने ही गांव नेतवर अनजाने में पहुंच गया। लोगों ने नाम पूछा तो पवन बताया। इतने में गांव के लोगों को शक हुआ कि गायब पवन यही तो नहीं हैं।
लोगों ने उसकी मां रामरती को बुला कर पहचान कराया लक्ष्न के आधार पर बताया कि मेरा ही लडका है। इतना सुनकर मां और बेटे का मिलन देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। वर्ष 2004 में नेतवर गांव निवासी महंत का पुत्र पवन कुमार गायब हो गया था। तब कक्षा 4 में पढ़ रहे पवन की उम्र महज 10 वर्ष थी।
विज्ञापन

काफी खोजबीन पर भी पता न लगने पर माता रामरती और पिता महंत ने बच्चे का आसरा ही छोड़ दिया। पवन के बिछुड़ने के बाद परिवार मुश्किलों से घिर गया। पवन के शादीशुदा बड़े भाई संत कुमार की मौत हो गई। बाद में पिता ने भी दम तोड़ दिया। कुछ वर्षों बाद पवन के दूसरे भाई बसंत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में मां और भाभी मुश्किल में जीवन-यापन कर रही थीं। मंगलवार को अचानक गांव में एक युवक अपने गुरु के साथ योगी के रूप में भिक्षाटन करते पहुंचा।
संदेह होने पर लोगों ने नाम पूछा तो पवन बताया। बाद में ग्रामीणों ने रामरति को बुलाया तो उसने पीठ पर काले निशान और बचपन में  लकड़ी काटते हुए गाल पर बने निशान को  देख  पवन को पहचान लिया। मां-बेटे का ग्यारह साल बाद मिलन देखकर लोगों  की आंखें भर आईं। पवन ने  बताया  कि  मेरे  दिमाग  में  पता  नहीं क्या हो गया  था  कि मैं स्कूल न जाकर चलता गया और महराजगंज  पहुंच गया। वहां भूख लगने से रो रहा था कि उसी रास्ते से मेरे गुरु  योगी  जी  जा रहे थे। मुझे अपने घर बरगदवा जनपद  महराजगंज  ले  गए साथ योगी बना कर  अपने साथ रख लिया। आज अचानक भिक्षाटन करते हुए यहां चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें