नाबालिग से छेड़छाड़, सगे भाइयों को जेल
मिश्रौलिया। नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के आरोपियों को मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के ही एक गांव में रविवार एक नाबालिग लड़की खेत पर काम कर रहे पिता के लिए खाना लेकर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी राजेश और रोशन छेड़खानी करने लगे। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग आ गए, इस पर आरोपी भाग निकले। पिता ने मिश्रौलिया थाने में दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।