11 करोड़ रुपये से होगा उसका नगर का विकास
उसका नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में अनुमानित बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत कार्यालय उसका में सोमवार को हुई बोर्ड की बैठक में 11 करोड़ 13 लाख 20 हजार रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। 13 करोड़ पांच लाख 50 हजार रुपये आय का लक्ष्य तय किया गया है।
सभासदों ने विकास कार्यों संबंधी मांगपत्र ईओ जितेंद्र सिंह यादव को सौंपा। ईओ ने कार्य को पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीता यादव ने सभी से वार्डों में साफ-सफाई, मौसम के रोगों से बचाव व इससे लोगों को जागरूक करने की अपील की। संचारी रोगों की रोकथाम पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श बनाने में सहयोग करें, सभी व्यवसायियों को जागरूक कर प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाएं। इससे पर्यावरण व जीवन दोनों सुरक्षित रहेगा। ईओ जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब 13 करोड़, पांच लाख, 50 हजार रुपये आय का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 11 करोड़ 13 लाख 20 हजार रुपये व्यय करके विभिन विकास कार्य को पूर्ण करने की योजना है। ईओ ने सभी से गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव, आशीष शुक्ल, शैलेंद्र वर्मा, अयोध्या साहू, नन्हे लाल, पन्ना लाल यादव, मंतू विश्वकर्मा, नवनीत पाठक, शैलेंद्र वर्मा, बिंदुमती मिश्र, सूरज मोदनवाल, अजित कुमार, सोनी, जीतू वरुण, दिलीप, रवि, जीतू, सुजीत अग्रहरि, रवि, कृष्णा, कन्हैया, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।