फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10वीं के छात्र ने लिखी पुस्तक

Sun, 12 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरा। मिठवल ब्लाॅक क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी (15) छात्र उमंग ने कम उम्र में अपनी पहली पुस्तक द अनसॉल्व्ड मिस्ट्री लिखकर साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सिद्धार्थनगर जनपद के पहले स्व प्रकाशित युवा लेखक के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरगदी निवासी उमंग पुत्र रमेश धर द्विवेदी बांसी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ लेखन के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें पहली पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया। उमंग ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पुस्तक लिखना ही नहीं बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक पाठकों तक अपनी रचना पहुंचाना भी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वयं अपनी पुस्तक के लिए एक वेबसाइट तैयार की है, जहां पुस्तक, लेखक परिचय और अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं।
उमंग की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए लिटिल फ्लावर स्कूल के फादर ने उनकी पुस्तक की 50 प्रतियां खरीदकर विद्यालय के विद्यार्थियों में वितरित कराईं, ताकि अन्य छात्र भी लेखन के प्रति प्रेरित हो सकें। उमंग की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजू पाठक, दिनेश धर द्विवेदी, रामसहाय धर द्विवेदी, राजेंद्र चौरसिया, सुभाष चौरसिया, केपी सिंह आदि ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें