भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया, तरहर व बिजौरा में लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी सिरसिया के साथ ही पीएचसी तरहर व बिजौरा में आयोजित मेला में कुल 102 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, पांच मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत लगे स्वस्थ मेले में आए खांसी, बुखार, जुकाम, फंगल इंफेक्शन के साथ ही वायरल फीवर के 22 मरीजों का जांच कर दवाएं दीं।
पीएचसी तरहर में डॉ. बीके सिंह ने बताया कि इस समय, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर के साथ ही बरसाती फोड़ा, फुंसी व फंगल इन्फेक्शन के मरीज हैं। तरहर में 28 मरीजों को कफ जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। वहीं, एक मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
बगल में स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में डॉ. अनुराग मिश्र ने 22 मरीजों में आवश्यकतानुसार अर्जुनारिष्ट, अर्श कुठार रस, अविपत्तिकर, त्रिफला, द्राक्षासव, अश्वगंघा चूर्ण आदि का वितरण किया।
पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र ने क्षेत्र के 28 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं देने के साथ हड्डी से संबंधित दो मरीजों को रेफर किया। इस दौरान प्रिंस पांडेय, लल्ला प्रसाद, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि, मनोज कुमार मिश्र, अंबुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।