फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संजय सिंह की गिरफ्तारी से ''आप'' में रोष

Mon, 09 Oct 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जलाल अहमद ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी से आम जनमानस में रोष है। ये बातें उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। जिलाध्यक्ष जलाल अहमद ने कहा कि यह कार्रवाई संजय सिंह की आवाज दबाने की साजिश है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रही है। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान जिला महासचिव पशुपति प्रताप सिंह, इमरान खान, सुफियान मनिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें