गेहूं के डंठल में लगी आग से सैकड़ो बीघेफसल जली।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। क्षेत्र के इटवा बक्शी गांव में शनिवार को भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के डंठल में आग लग गई। आग से इटवा बक्शी व सेमरा गांव के किसानों की 50 बीघे से अधिक खड़ी फसल जल गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया है।
क्षेत्र के इटवा बक्शी गांव के उत्तरी सीवान में मशीन से कुछ किसान भूसा बनवा रहे थे। इस बीच अचानक मशीन से निकली चिंगारी से खेत में पड़े डंठल जलने लगे। आग फैलता देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर व स्थानीय ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, ग्राम सेमरा निवासी अरशद जमाल 25, अब्दुल कुद्दूस छह, मोहम्मद नसीर दो, जोखू आठ, मतीउल्लाह का तीन, कल्लू तीन, जूबेर छह, अताउल्लाह का दो, सनाउल्लाह दो, समशुल्लाह का दो सहित दर्जनों किसानों व ग्राम इटवा बक्शी निवासी फाजिल की पांच, शब्बीर की तीन बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान सैकड़ों बीघे में पड़े गेहूं का डंठल भी जल गया। इससे किसानों के सामने भूसे का संकट पैदा हो गया है। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि जानकारी मिलते ही आग पर फायर ब्रिगेड मशीन व जन सहयोग से काबू पा लिया गया है।
आग से ट्रैक्टर व गेहूं की फसल जली
इटवा। इटवा थाने के खुनियांव गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से एक ट्रैक्टर सहित 18 बीघा गेहू की फसल जलकर नष्ट हो गया। शनिवार दोपहर मे अज्ञात कारणों से लगी आग से ग्राम खुनियांव के पूरब सीवान मे पप्पू सिंह 14 बीघा, बुद्धि सिंह 4 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान खेत में खड़ा ट्रैक्टर आग की लपटो से घिर गया। ट्रैक्टर चला रहे मालिक जगदीश यादव को ट्रैक्टर छोड़कर भागना पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर चल गया।