फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ ने किया मताधिकार का प्रयोग

Sat, 16 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय तेतरी में वैकल्पिक मतदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक विद्यालय तेतरी द्वितीय पर डमी बूथ, कल्पित मतदान केंद्र बनाकर शनिवार को मतदान प्रक्रिया का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। डमी मतदान केंद्र पर पर पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय बनाए गए थे। मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था एनसीसी कैडेट की। इस डमी मतदान केंद्र पर डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय तथा अन्य अधिकारियों द्वारा लाइन में खड़े होकर वोट डाला गया। डमी मतदान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा मतदान का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इसी क्रम में नवोन्मेष की टीम द्वारा मतदाता जागरुकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। डमी बूथ तथा डमी मतदान प्रक्रिया का आयोजन स्वीप टीम प्रभारी तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रामआसरे सिंह, डीआईओएस अवधेश कुमार मौर्य, बीएसए राम सिंह, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय और बीईओ सीमा पांडेय आदि मौजूद थे। इसी क्रम में डीएम ने नौगढ़ ब्लॉक के बूथ संख्या 292, बूथ संख्या293 बूथ संख्या 298 तथा बूथ संख्या 299 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम संबंधित अधिकारियों को बूथों पर बिजली, पेयजल, रैंप, सड़क तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें