फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भयमुक्त होकर करें मतदान, प्रशासन है साथ
विज्ञापन

फोटो- 55
उसका में पुलिस व एसएसबी की जवानों ने किया पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को पुलिस, प्रशासन, एसएसबी जवानों के साथ मार्च किया। साथ ही लोगों से शांति बरतने और मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। एसडीएम उमेश चंद्र, सीओ सुनील कुमार सिंह और एसओ रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पकड़ी चौराहे से दर्जनों की संख्या में बाइक सवार पुलिस और चार पहिया पर एसएसबी के जवानों के साथ मार्च शुरू किया। यह मधवापुर, मदनपुर, भिटिया होते हुए टेंपो स्टैंड चौराहे पर पहुंचा। यहां लोगों से त्योहार और लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहयोग की अपील। कहा कि किसी भी हाल में उपद्रवियों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव सेखुई, मधुरी व मुख्य बाजार में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया।

माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी
बांसी में पैदल मार्च कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। लोकसभा चुनाव व होली त्योहार को लेकर पुलिस की चहलकदमी तेज हो गई है। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पुलिस ने सीओ नईम खां मंसूरी के नेतृत्व में नगर सहित आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया और वांछितों के घरों पर दबिश दे अपनी हनक का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के रोडवेज तिराहे से शुरू हुआ पुलिस का पैदल मार्च राप्ती पुल होते हुए संवेदनशील क्षेत्र नरकटहां से होकर गुजरा। यहां से रानीगंज तिराहे पर पहुंच आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग किया और फिर थाना क्षेत्र के एक दर्जन वांछितों के घर दस्तक दिया। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह के मुताबिक वारंटी व वांछितों की धर पकड़ का पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के लिए वाहनों के चेकिंग व संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों व इलाकों पर पैनी नजर रखने का भी उद्देश्य है। नगर में दो घंटे तक किए गए पैदल मार्च के बाद कोतवाली के समस्त पुलिस कर्मियों की सीओ ने बैठक की। जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों व उनसे संबंधित गांवों में यदि कोई शरारती व्यक्ति है तो उसे चिह्नित कर पाबंद किए जाने को निर्देशित किया। एसएसआई रविकांत मणि, अजय कुमार सिंह, विश्वमोहन राय, राम गिरीश यादव, कृपा शंकर मिश्र, ओम प्रकाश यादव, राम सकल पासवान, चंद्रभान तिवारी, सर्वेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें