शोहरतगढ़। दुर्गा पूजा और दशहरे को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बृहस्पतिवार को थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें दोनों समुदाय के लोगों से पर्व के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई।
सीओ सुनील सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दुर्गा पंडालों पर एक साउंड बॉक्स(हार्न) बजाने की अनुमति दी गई है। मूर्ति विसर्जन में डीजे के प्रयोग नहीं होगा। झांकी में छोटे साउंड /हार्न मान्य होंगे। पंडालों पर अश्लील गाना बजाने की शिकायत पर संबंधित पंडाल कमेटी पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में दोनों समुदाय के लोगों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान खरिकौरा के रामरूप ने पिछले वर्ष मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस फोर्स की मांग की। इसी तरह कोटिया के रामजी जायसवाल ने मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा की मांग की। सभासद मनोज गुप्ता ने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान रात में जुटने वाले भारी भीड़ को छुट्टा पशुओं से होने वाले खतरे से बचाव को लेकर पुलिस प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान इंस्पेक्टर अवधेशराज सिंह, चौकी इंचार्ज महेश सिंह समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष चतुर्भुजी पांडेय, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल, अलताफ हुसैन, हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, कुश कुमार, बलराम, रिंकू श्रीवास्तव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
बिजली आपूर्ति मिस्त्री से कराएं
परसा। दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर ढेबरुआ थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। एसओ आरबी सिंह ने कहा कि कहा कि त्योहार को सौहार्द के साथ व सुरक्षित तरीके से मनाए। दुर्गा पांडाल का विद्युतीकरण प्रशिक्षित मिस्त्रियों से करवाएं। पंडाल के पास बालू अवश्य रखें। इस मौके एसआई अशोक कुमार पाल, सुग्रीव चन्द्र, आनंद मोहन त्रिपाठी, प्रधान अनुज चौधरी, रमेश चमार, अनुपम शुक्ल, विजय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।