शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के बानगंगा चौराहे पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र जायसवाल की अगुवाई में युवाओं ने पद्मावती फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। इसे गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मधुसूदन उपाध्याय, सुभाष पाठक, राजन सिंह चौहान, दिनेश कुमार चौहान, राधेश्याम यादव, अयुव खां, दुर्गा चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, रवि उपाध्याय, सर्वजीत यादव, कन्हैया जायसवाल, विजय कुमार यादव, रामदेव, शिवशंकर, अजय कसौधन, बृजेश भारती, टेकई, रामनाथ आदि मौजूद रहे।