लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव का मामला
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव में अनुज (10) पुत्र अनिल की मंगलवार को गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलने के लिए गया था, तभी वह डूब गया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार, सपही गांव निवासी अनुज (10) पुत्र अनिल बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते गांव के पश्चिम गड्ढे के पास चला गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे में अनुज का पैर फिसला गया और उसमें गिर गया। जबतक साथ खेल रहे बच्चे उसके घर बताने के लिए पहुंचे, तब तक उसके पेट में ज्यादा पानी चला गया। ग्रामीणों ने उसे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी वे उसे अस्पताल पर लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टरों ने बच्चे की जांच कर मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजन लाश को लेकर घर चले गए। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।