फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के अर्घाखांची में बस हादसे में दो की मौत, 22 घायल

Wed, 13 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के अर्घाखांची जिले के दुर्गाफांट कुडुले क्षेत्र स्थित पाणिनी-8 में मंगलवार को हुए बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पर्वत जिले से अर्घाखांची के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुपा देउराली पर श्रद्धालुओं को लेकर बस गई थी जो लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख एवं पुलिस उपाधीक्षक दिवस बहादुर जीसी ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर यात्रियों को बस से निकालने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुटे रहे। पाणिनी ग्रामीण नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अच्युत गौतम ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए पाल्पा जिला अस्पताल तथा अर्घाखांची अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें