फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ मनाने घर लौट रहे परिवार की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 11 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां और उसकी तीन बेटियों समेत एक ही गांव के 10 लोगों की गई जान, हादसे में छह लोग घायल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/खुनुवां। नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह छठ पर्व मनाने घर लौट रहे लोगों की इलेक्ट्रिक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। भीमफेदी के पास हुए इस भीषण हादसे में वाहन चालक समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार की मां और उसकी तीन बेटियां भी शामिल हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में वाहन चालक सर्लाही जिले के कबिलासी गांवपालिका-8 निवासी 30 वर्षीय रविशंकर कुमार मंडल भी शामिल हैं। अन्य 10 मृतक सर्लाही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 के सुंदरपुर टोले के रहने वाले थे। इनमें 35 वर्षीय पुनम यादव और उनकी तीन बेटियां अनु कुमारी (10), दीक्षा (7) और दीपिका (5) शामिल हैं। इसके अलावा 36 वर्षीय गुड्डू यादव और उनकी 32 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी की भी मौत हो गई। हादसे में बिकेश यादव (26), राम दुलार यादव (26), सुबोध यादव (25) और रोहन यादव (15) ने भी जान गंवाई।
विज्ञापन

बताया गया कि सभी लोग छठ पर्व मनाने के लिए काठमांडू से सर्लाही जा रहे थे। इसी दौरान मधेस प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक गाड़ी भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानीगढ़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

-
दो मासूमों समेत तीन की हालत गंभीर
हादसे में घायल छह लोगों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। अवधेश यादव के 14 माह के बेटे सुदीप यादव और मृतक गुड्डू यादव के तीन वर्षीय बेटे सुजन यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए काठमांडू स्थित नेपाल मेडिसिटी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, 31 वर्षीय देवेंद्र राय उर्फ बेचू को भरतपुर के मनकामना अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक माधव काफ्ले ने हादसे में 11 लोगों की मौत और मृतकों की पहचान की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें