फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धार्मिक यात्रा पर गए 10 तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए जिले से 10 तीर्थयात्रियों का दल शनिवार को गुजरात के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के दल को विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया व एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक सदर और अपर जिलाधिकारी ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदाई दी। यात्रियों को रवाना करने से पहले सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संबोधित किया। कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ देश की आस्था के केंद्र है।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना हम सबके लिए गौरव की बात है। कहा कि जनपद से सोमनाथ दर्शन को जाने वाले सभी तीर्थयात्री भाग्यशाली हैं। उन्होंने यात्रियों के मंगलमय सफर की कामना की।अपर जिलाधिकारी ने भी सभी यात्रियों को आवश्यक सुझाव देते हुए नोडल अधिकारी के निर्देशों का पालन करने की ताकीद की। उन्होंने सभी को उनकी यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित किया।
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि संस्कृति विभाग व गुजरात सरकार की ओर से सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष व पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों के आने जाने, ठहरने व भोजन का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें