फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने फर्जी काम नहीं किया तो दारोगा ने चला दी गोली

Thu, 29 Aug 2013 12:02 AM IST
करनाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने से मना करने पर एक दारोगा ने ट्रॉमा सेंटर में एक डॉक्टर पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली दाग दी। डॉक्टर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही ट्रॉमा सेंटर में अफरातफरी मच गई। दारोगा मौके से भाग निकला, पर पुलिस ने 11 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह नशे में धुत था। पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर दारोगा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार तड़के करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह रंधावा ट्रामा सेंटर में अपने बेटे के साथ पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर निपुण कालड़ा से रंधावा ने धारा 307 का डॉक्टरी पर्चा काटने को कहा।
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर ने पूछा कि चोट किसे आई है। रंधावा ने जबरन डाक्टरी पर्चा बनवाना चाहा तो डॉ. कालड़ा ने मना कर दिया। यह सुनते ही रंधावा ने डॉक्टर पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली दाग दी।

बचाव में अचानक डॉक्टर निपुण नीचे झुक गए जिससे गोली उनके सिर के ऊपर से सामने खिड़की के शीशे में जा लगी। डॉक्टर कालड़ा ने तत्काल पुलिस को फोन किया। चार बार फोन करने पर भी पुलिस 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंची।

तब तक आरोपी दारोगा अस्पताल से अपनी कार में फरार हो गया। बताया जाता है कि घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज चौकी में तैनात दूसरे एसआई राजकुमार को बुलाकर लाए। राजकुमार ने आरोपी कश्मीरा सिंह से रिवाल्वर छीन लिया। इस दौरान आरोपी भाग गया।

मौके से भागे दारोगा को पकड़ने जब पुलिस सेक्टर छह स्थित उसके घर पर पहुंची तो वहां भी दिन भर ड्रामा चलता रहा। आरोपी ने पुलिस को अंदर नहीं घुसने दिया और धमकी दी कि अगर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए करीब 11 घंटे बाद आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें