फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 08 Jan 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अलखराम।- फाइल फोटो
विज्ञापन
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर महरू गांव के पास मंगलवार रात स्कूटी व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र के बरूहा गांव निवासी अलखराम (42) की पत्नी मिथिलेश वर्मा (38) एएनएम हैं। मंगलवार को वह ड्यूटी करने के लिए पति के साथ बदला चौराहे के पास गई थीं। वहां से पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं।

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर महरू पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी ग्राम पंचायत गोपाला सराय के मजरा नानकार निवासी रामगोपाल (35) की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में अलखराम की मौके पर मौत हो गई। मिथिलेश व रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। अलखराम के परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें