फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकाैना/कटरा। इकौना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला (42) की सोमवार रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। उनकी मौत से दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार मोड़ निवासी सत्यम शुक्ला ने बताया कि उनके पिता सूर्य प्रकाश ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दीपावली के दिन पूरा परिवार दीये जलाने व अन्य काम में व्यस्त था। उनके पिता ई रिक्शा चार्जिंग पर लगा रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।

आननफानन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, ज्यादातर घरों में पटाखे नहीं जलाए गए। परिजनों ने बताया कि सूर्य प्रकाश अपने पीछे बेटी शिवानी (18), शिक्षा (09) व सत्यम शुक्ला (11) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें