फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में किशोर व होमगार्ड जवान की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा/तुलसीपुर। सोमवार व मंगलवार को हुए हादसों में होमगार्ड जवान व एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिहरपुर महराजनगर के मजरा गुरुदत्त पुरवा निवासी ननकू (40) होमगार्ड जवान थे। रविवार को उनकी रात्रि ड्यूटी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भिनगा के यहां लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद सोमवार सुबह वह घर जा रहे थे। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर शिकारी चौड़ा गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में ननकू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उधर, सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा इटरौली निवासी मुनाफ (14) मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में पानी व कपड़े का ठेला लगाने के लिए जा रहे थे। सोनवा बाजार के पास बहराइच-भिनगा मार्ग पर उन्हें तेज रफ्तार ई रिक्शे ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मुनाफ की मौके पर ही मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि ई रिक्शे को कब्जे में लिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें