फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आधी रात घर के अंदर गला रेतकर युवती की हत्या, बगल की चारपाई पर लेटी मां को भनक तक न लगी

Sat, 03 Jan 2026 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में आधी रात को घर के अंदर घुसकर गला रेतकर युवती की हत्या कर दी गई। घरवालों को इसकी भनक तक न लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की रात घर में घुसकर गला रेतकर युवती की हत्या कर दी गई। मां बगल की चारपाई पर लेटी थी, लेकिन उसे भनक तक न लग सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बदगदवा गांव की है। गांव निवासी पंचूराम की इकलौती बेटी सुनीता देवी (18) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। मां कलावती पास ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। आधी रात कलावती की आंख खुली तो सुनीता खून से लथपथ मिली। गले पर किसी धारदार हथियार से कट का निशान था। 

यह देख कलावती चीख पड़ी। साथ ही घर के अन्य परिजनों को खबर दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एसपी राहुल भाटी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती के गले पर धारदार हथियार से हमले की संभावना है। खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक लग रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद से घरवालों ने चुप्पी साध रखी है। वह कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। मां के बगल की चारपाई पर लेटी बेटी की हत्या हो गई, किसी को कोई जानकारी नही है। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें