फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से काम पूर्ण कराकर हैंडओवर करें : डीएम

Sat, 03 Jan 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
निर्माणाधीन बरात घर का निरीक्षण करते डीएम।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में कलेक्ट्रेट के निकट ड्रग वेयर हाउस व बरात घर का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूर्ण कराकर हैंडओवर करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


ड्रग वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान जानकारी हुई कि अक्तूबर 2023 से प्रारंभ हुए निर्माण कार्य को मार्च 2026 में पूरा किया जाना है। निर्माणाधीन भवन में प्लास्टर का कार्य पूरा हो चुका है। पुट्टी कार्य, फर्श पर टाइल्स, कोटा स्टोन, एमएस शटर, यूपीवी खिड़की के साथ ही प्लंबर व बिजली की वायरिंग का कार्य चल रहा है।

इस दौरान डीएम ने चारदीवारी की ऊंचाई व प्लास्टर की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद को कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही न करने व समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने बताया कि आवंटित धन के सापेक्ष काम पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य अवशेष धनराशि के आवंटन के बाद पूर्ण करा दिया जाएगा।

इसी क्रम में डीएम ने नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड संख्या-नौ में बनवाए जा रहे बरातघर का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य सितंबर 2026 में पूर्ण कराकर हैंडओवर किया जाना है। अभी मुख्य भवन के भूतल की छत की शटरिंग का कार्य तथा चारदीवारी के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा। इस मौके पर संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें