फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया राजा के मजरा साईं तकिया निवासी एक युवक का शव सोमवार शाम घर के पीछे लगे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा भराकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया राजा के मजरा साईं तकिया निवासी मोहर्रम अली (40) पुत्र खलील सोमवार को खाना खाकर दोपहर में घर से टहलने निकला था। इसके बाद देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम परिवार के बच्चों ने देखा कि मोहर्रम अली का शव रस्सी के फंदे के सहारे उसी के घर के पीछे लगे शीशम के पेड़ से लटक रहा था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पत्नी शाहजहां ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
शाहजहां ने बताया कि उसका पति सोमवार सुबह खाना खाकर घर से घूमने निकला था। इसके बाद वह कब लौट कर आया उसे पता नहीं चला। चीख पुकार सुनकर जब वह बाहर आई तो देखा कि शीशम के पेड़ से उसके पति का शव लटक रहा है। परिजनों का कहना है कि युवक शराब के नशे का आदी था। सोमवार को भी वह शराब पी कर आया और घर के पीछे लगे शीशम के पेड़ पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक के पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शाहजहां व बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें