यूपी के श्रावस्ती निवासी युवक की नेपाल के काठमांडू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना सोनवा थाना क्षेत्र के बैभी अकारा गांव की है। गांव निवासी भगतराम गांव के ही कुछ लोगों के साथ नेपाल के काठमांडू में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वहां बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना साथियों ने फोन से परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन शुक्रवार को बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर से शव को एंबुलेंस से अपने साथ गांव लेकर आए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं युवक की मौत के बाद कोहराम मचा है।