फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सफाईकर्मियों को जाति सूचक गाली देकर पीटा, आक्रोशित कर्मियों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2025 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

सफाईकर्मियों को जाति सूचक गाली देकर पीटा गया। आक्रोशित कर्मियों ने कोतवाली का घेराव करके प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शबे बारात पर बृहस्पतिवार को मस्जिदों पर अलाव के लिए लकड़ी गिराने गए नगर पालिका परिषद भिनगा के सफाई कर्मियों का मोबाइल छीन लिया गया। विरोध करने पर उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए मारा पीटा। इसकी सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। नाराज सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को भिनगा कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में नगर पालिका कर्मी नगर के ही मोहल्ला मंगलभट्ठा निवासी धर्मेंद्र बाल्मीकि, विशाल डोम, विजय डोम, ट्रैक्टर चालक घनश्याम व कार्यालय सहायक दिनेश कुमार मिश्रा का आरोप था कि बृहस्पतिवार को वह शबे बारात त्योहार के दृष्टिगत नगर पालिका क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर लकड़ी गिराने गए थे। 

जब सभी मंगल भट्ठा लकड़ी गिराने पहुंचे तो वहां मौजूद राजू उर्फ नदीम अहमद ने अपनी मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लकड़ी गिराने के बाद जब कर्मी मोबाइल से फोटोग्राफ लेने लगे तो राजू ने मोबाइल छीन लिया। इसका विरोध करने पर जातिसूचक गाली देते हुए राजू ने धर्मेंद्र, विशाल व विजय को मारा पीटा। 
विज्ञापन


मामले में पांचों कर्मियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लेकिन एससी एसटी की धारा न लगाने से नाराज नगर पालिका परिषद भिनगा के सभी सफाई कर्मियों ने शुक्रवार कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इसके चलते वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी राजू के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में अभियोग कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें