इकौना (श्रावस्ती)। गोंडा जिले के ग्राम परसपुर के मजरा दुबाई गोसाई पुरवा निवासी सुमित गोस्वामी (29) शनिवार को बाइक से गिलौला की ओर जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर ग्राम पांडेयपुरवा के निकट सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए।
हादसे में दूसरी बाइक पर सवार रामबरन (55), उनकी पुत्री मालती देवी (28), अरविंद (2) व संतोष कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। वहां से सुमित की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसको मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।