फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उत्तराखंड से निकले श्रमवीर, गांव में दिवाली

Thu, 30 Nov 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तराखंड में टनल से सुरक्षित बाहर निकले मोतीपुर के छह श्रमवीरों को एम्स ले जाया गया था। वहां से दोपहर बाद सभी लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनके आने की सूचना के बाद गांव में दीपावली जैसा माहौल है। परिवार के लोग घरों को दीपक से सजाकर अपनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में हुए भूस्खलन के बाद टनल में काम कर रहे सिरसिया विकास क्षेत्र के मोतीपुर कला निवासी छह थारू समुदाय के श्रमिक फंस गए थे। उन्हें 17 दिन बाद टनल से बाहर निकाला गया। इसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए उत्तराखंड के एम्स ले जाया गया। वहां से सभी श्रमवीरों को गुरुवार दोपहर बाद बस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
जैसे ही यह सूचना मोतीपुर कला के ग्रामीणों व परिवारीजनों को हुई, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग घरों को दीपक से सजाकर अपनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें