वक की करंट से मौत के बाद जुटी भीड़।- संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। करंट की चपेट में आकर मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलसरा निवासी राधेश्याम आर्य (30) की बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है।
पत्नी रेनू ने बताया कि उनके पति परसा डेहरिया स्थित तेजू के पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करते थे। आरोप लगाया कि फार्म संचालक ने बिना उनके पति को जानकारी दिए फार्म में लगी लोहे की जाली में केबल जोड़कर करंट दौड़ा रखा था।
जानकारी के अभाव में बुधवार सुबह उनके पति ने जाली छू ली और करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लगभग दो घंटे बाद पहुंचे तेजू ने शव देख बिजली आपूर्ति बंद कर दी और मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें पति की मौत की जानकारी हुई।
श्रमिक राधेश्याम की पत्नी रेनू की तहरीर पर पोल्ट्री फार्म संचालक पर लापरवाही पूर्वक कार्य करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
-सौरभ सिंह, थाना प्रभारी