फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीताद्वार मंदिर के पास तक मिली आनंद की लोकेशन

Thu, 16 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आनंद।- स्रोत: परिजन
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर निवासी अपह्त छात्र आनंद शर्मा (11) का अभी कुछ पता नहीं चल सका है, इससे परिजन छात्र के साथ अनहोनी को लेकर परेशान हैं। पुलिस सीताद्वार मंदिर के पास स्थित ईंट भट्टे तक आनंद की लोकेशन मिलने और फिर उसके बाद नदारद होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के मध्यनगर मनोहरपुर निवासी आनंद शर्मा शनिवार सुबह घर से स्कूल ड्रेस पहनकर साइकिल से अनंता पब्लिक स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। तब से परिजन व इकौना थाने की पुलिस आनंद की तलाश कर रही है, लेकिन बुधवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

आनंद के चाचा दीपक शर्मा ने बताया कि भाभी की तबीयत खराब रहती थी, जिसके चलते आनंद कुछ दिन स्कूल नहीं गया था। विद्यालय की ओर से फोन आने पर उसे शनिवार को विद्यालय भेजा गया था। अगर पता होता कि वह लापता हो जाएगा, तो उसे नहीं भेजते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरा परिवार परेशान है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर आनंद की तलाश की जा रही है। आनंद की आखिरी लोकेशन सीताद्वार के पास मिली है। उसके बाद वो कहीं कैमरे में नहीं दिखा। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिले के सभी थानों व पड़ोसी जिले के थानों में फोटो भेजी गई है। जल्द ही छात्र को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें