फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Apr 2025 06:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के लक्ष्मननगर में एक विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
मृतक रेनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मननगर निवासी एक विवाहिता का शव रविवार रात घर के बरामदे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर जब तक सोनवा पुलिस पहुंचती परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के ललिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगिया कला निवासी रामस्वरूप ने अपनी पुत्री रेनू देवी (26) का विवाह छह वर्ष पूर्व सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी राहुल यादव पुत्र माता प्रसाद से किया था रविवार को राहुल अपने माता-पिता के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।
 

ये भी पढ़े-  UP: यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर... लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन

 

ये भी पढ़े-  UP: यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें

 

इस दौरान राहुल ने रेनू से भी चलने को कहा। इस पर रेनू ने जाने से मना कर दिया। देर रात वापस आने पर राहुल व उसके माता पिता ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज न आने पर राहुल दीवार फांदकर अंदर गया और दरवाजा खोला। लाइट जलाने पर परिजनों ने देखा कि रेनू का शव बरामदे के छत में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटक रहा है।

विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना मायके सहित सोनवा पुलिस को दी। पुलिस के  मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने मृतका के पिता रामस्वरूप की तहरीर पर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें