फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा दल दे रही मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल भीड़-भाड़ वाले स्थानों व विद्यालयों में जाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा जिले के विभिन्न कस्बों, क्षेत्र, बाजार, माल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करने का प्रयास करे तो कदापि घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

उन्होंने वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि शिकायत करने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें