फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नहर में फेंक महिला भी कूदी, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। पारिवारिक कलह से तंग पचदेवरी निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम बेटे को नहर में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। उसे नहर में कूदता देख बालानगर के पास ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला। जिन्हें सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

गिलौला के ग्राम पचदेवरी निवासी प्रीती (30) पत्नी मोटू शुक्रवार को पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपने पुत्र बादल (10) के साथ चेतिया गांव के निकट स्थित मुख्य सरयू नहर पर पहुंची। जहां उसने बादल को नहर में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। इस दौरान आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने यह देख नहर में छलांग लगा दी।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पचदेवरी के मजरा बालानगर के पास से मां बेटे को नहर से बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बादल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीती को प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला बृजेश कुमार दूबे ने जानकारी से किया इंकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें