फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खिली धूप चढ़ा पारा, पश्चिमी हवाओं ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रात को पड़ने वाली कंपकंपाती ठंड लोगों को सर्दी का अहसास करा रही है। वहीं लोगों को दिन में निकलने वाली चटकीली धूप ने कुछ राहत दी। इस बीच चलने वाली पछुआ हवाएं छांव में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास दिला रही है। जबकि धूप में ज्यादा देर तक लोगों का बैठ पाना मुश्किल हो रहा है। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से न तो लोगों को घर में चैन मिल रहा है और न घर के बाहर। ऐसे में सर्दी जुकाम व बुखार की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में इस समय दिन रात चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठिठुरन भी काफी बढ़ गई है। जिससे निपटने क लिए लोगो को जुगत करते देखा जा रहा है। वहीं सुबह आठ बजे के बाद निकलने वाली धूप लोगों को ठंड से राहत दिलाने के साथ ही ज्यादा देर तक धूप में बैठने वालों को पसीना ला रही है जबकि छांव में पछुआ हवाएं गुलाबी ठंड का अहसास करा रही है। मौसम में आने वाले इस बदलाव के कारण लोग सर्दी जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कभी माथे पर पसीना तो कभी ठिठुरन के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
अस्पताल आने वाला हर तीसरा व्यक्ति मौसम जनित बीमारी से पीड़ित देखा जा रहा है। तराई में गुरुवार रात मौसम का पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। ऐसे मे लोगों को चाहिए कि वह अहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें