फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से हुआ जलभराव, आवागमन दुश्वार

Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मल्हीपुर गंगापुर मार्ग स्थित बीरगंज बाजार में भरा पानी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/ गिरंट बाजार/तुलसीपुर। तराई में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह 10 बजे तक जारी रही। इससे फसलों को संजीवनी मिली, लेकिन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में जलभराव व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में इस मानसून की सबसे अच्छी बारिश रविवार को हुई। इससे खेतों में जहां एक ओर पानी भर गया, तो वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई। रविवार रात हुई बारिश ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था की भी पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से आवागमन दुश्वार हो गया है।

जमुनहा क्षेत्र के मल्हीपुर, लक्ष्मनपुर, गंगापुर व वीरगंज बाजार में सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को घुटने तक पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसी तरह हरिहरपुररानी क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा में भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
विज्ञापन


भिनगा नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी में हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रही। बारिश का पानी तो निकल गया, किंतु कीचड़ से लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ा।

बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब चाहे धान की फसल हो या गन्ने की, सभी को पर्याप्त पानी मिल गया है। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम काशीपुरवा निवासी तिलकराम यादव ने बताया कि बारिश न होने से फसलों में कीटों का प्रभाव हो गया था। अब भरपूर पानी मिल गया है, तो कीट भी समाप्त हो जाएंगे। ग्राम हड़वा निवासी हरिमंगल सिंह ने बताया कि धान की बालियां निकल आई थीं, लेकिन पानी के अभाव में दाने पतले हो रहे थे। अब जो बालियां निकलेंगी, उनमें दानों का भराव अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें