श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजोबरी के मजरा टेपरा गांव निवासी हारून (13) रविवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव के पास से गुजरी राप्ती योजक नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक दोस्त उसे बचाते, वह डूब गया। दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनाें को दी। परिजनों ने हारून के शव को नहर से निकाला और अंतिम संस्कार कर दिया। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल करवाई जा रही है।