श्रावस्ती। मतगणना स्थलों में तैयारी व्यवस्था का शुक्रवार को डीएम व एसपी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने शुक्रवार को विकास खंड इकौना स्थित सत्या द आर्यन स्कूल में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने गिलौला में लेंगड़ीगूलर स्थित राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थलों में फर्नीचर, बैरिकेडिंग, अधिकारियों, कर्मचारियों व मतगणना एजेंटों के प्रवेश व निकास द्वार का निरीक्षण किया। मतगणना केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा सहित संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।