फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिसंबर तक बढ़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम : डीएम

Sat, 21 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को 921 मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहकर लोगों का फार्म भराया। साथ ही मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी। डीएम मनोज कुमार राय ने तिलकपुर और पांडेयपुरवा के बूथों का निरीक्षण कर चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची का आलेख्य 17 नवंबर को प्रकाशित किया गया था। दावा और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर तक निर्धारित है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
33 लोगों ने भरा फार्म-6
उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा में मतदाता पुनरीक्षण विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि भाग संख्या 176 ,177 ,178, 179, 180, 181, 182 के बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान सभी बूथों पर कुल 33 मतदाताओं का फॉर्म-6, तीन फार्म-7 व चार फार्म-8 भरे गए हैं। इस दौरान बीएलओ चंद्र रेखा सोनी, अवधेश कुमार मिश्रा, तस्लीम बानो, रफीकननिशा मौजूद रहीं। सीन दो
विज्ञापन

चार बूथ पर भरे गए छह फार्म
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएम श्री विद्यालय कटरा गुलरिहा में मतदाता पुनरीक्षण के तहत आयोजित शिविर में बूथ संख्या 441 में बीएलओ सुरेश कुमार तिवारी ने एक फार्म-6 व एक फार्म-8 भरा। इसी तरह से बूथ संख्या 442 के बीएलओ शालिनी वर्मा ने दो फार्म-6 भरा, बूथ संख्या 443 के बीएलओ प्रणवेंद्र यादव ने एक फार्म-6 तथा बूथ संख्या 444 के बीएलओ उमेश सिंह सोमवंशी ने दो फार्म-6 भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें