फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विवाह से बचें, पढ़ाई पूरी कर बनें आत्मनिर्भर

Sat, 21 Nov 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला प्रोवेशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते डीपीओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शुक्रवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने कहा कि शासन की ओर से बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं आज उद्यमी, प्रशासक, चिकित्सक, वकील, पायलट और सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। बालिकाओं और अभिभावकों को सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी हैं। बालिकाएं बाल विवाह के दबाव में न आएं, पढ़ाई जारी रखें और आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, विज्ञान फाउंडेशन और मिलान फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, सुरक्षा और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सरिता मिश्रा, कुसुम श्रीवास्तव, कल्पना सिंह और मिथिलेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें