फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदान

विज्ञापन
इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं व शपथ ? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को 27 फरवरी कासे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं मौजूद लोगों को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने व लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता द्वारा ही राजा का चुनाव होता है। यह तभी संभव है जब प्रत्येक मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करे। ऐसे में जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है। वह 27 फरवरी को अपने नजदीकी पोलिंग बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना ने कहा कि 27 फरवरी को लोकतंत्र का महापर्व है।
जिसमें प्रत्येक मतदाता सहभागी बने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करे। ताकि हमारे द्वारा चुना गया प्रतिनिधि सदन में पहुंच कर नीति निर्धारण में हमारी भावना को भी शामिल करा सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे ने कहा कि मतदान से बड़ा कोई दान नहीं है। ऐसे में शांत मन से बगैर किसी प्रलोभन जाति व धर्म से ऊपर उठ कर राष्ट्र व प्रदेश हित में मतदान करें। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस बार हमारा उद्देश्य है कि श्रावस्ती में रिकॉर्ड मतदान हो सके।
विज्ञापन

ऐसे में सभी मतदाता पहले मतदान फिर जलपान करें। इस दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से मतदाताओं को 27 फरवरी को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों व छात्र-छात्राओं सहित आम जन को 27 फरवरी अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने व लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी प्रिया पाठक, नंदकुमार मौर्य सहित कई अन्य अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें