फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्राम प्रहरियों को मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की सौगात

Tue, 13 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन में मंगलवार को ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने की। इस दौरान 300 ग्राम प्रहरियों को वस्त्र और साफा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने और पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा का सजीव प्रसारण भी किया गया।
मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे पुलिस और आमजन के बीच संपर्क सूत्र हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत को देखते हुए मानदेय बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने कहा कि ग्रामीण घटनाओं और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाना ग्राम प्रहरियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उनकी सूचनाएं अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों से निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें