फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बीच सड़क पुलिसकर्मी पर बरसाए थप्पड़, दो पक्षों के विवाद पर बीच बचाव करने पहुंचा था; वीडियो आया सामने

Sat, 09 Nov 2024 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

बीच सड़क युवक ने पुलिसकर्मी पर थप्पड़ बरसाए। वह दो पक्षों के विवाद पर बीच बचाव करने पहुंचा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवकों और पुलिस के बीच मारपीट देखी जा सकती है। वीडियो भिनगा नगर के ईदगाह तिराहे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो वाहनों के भिड़ंत के बाद पुलिस कर्मी बीच बराव करने पहुंची थी। इसी बीच बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक शख्स सिपाही को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। वहीं हमला करने वाले शख्स के साथ मौजूद एक युवक सिपाही से गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। यह वायरल वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: पैसों के लिए आरोपियों का कारनामा, नौकरी का झांसा देकर युवक को भेज दिया किर्गिस्तान, हड़पी मोटी रकम

गाड़ी टकराने के बाद हो रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि तिराहे पर दो लोगों के बीच आपस में गाड़ी टकराने को लेकर कहासुनी और गाली गलौज हो रही थी। इस पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। तभी एक पक्ष पुलिस से ही भिड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा

दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक सिपाही से मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें